राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत भाठागांव एवं तुमड़ीलेवा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों से संपर्क किया। उन्होंने हितग्राहियों से संपर्क कर योजनांतर्गत आवास निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने कहा। जिस पर हितग्राहियों ने आवास सामग्री संकलित कर आवास निर्माण कार्य को जल्द ही प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। निर्माणाधीन आवासों के निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों को निर्धारित मापदंड के अनुसार समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने कहा। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को विशेष कार्यक्रम आयोजन कर सम्मान किया जाएगा। सीईओ जिला पंचायत ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के संबंध में एवं किस्त प्राप्त होने की जानकारी दी। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि किस्त राशि आवास निर्माण के अनुरूप जल्द प्राप्त होंगी, इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब नहीं होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला एवं जनपद स्तर के दल, तकनीकी सहायक, आवास नोडल अधिकारी, आवास योजना के कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *