छत्तीसगढ़

CG : रायपुर 1 मिनट तक रेकी किया फिर ले उड़ा एक्टिवा…

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्टाइल मारकर गाड़ी चोरी करने वाला चोर घूम रहा है। इस चोर के एक वारदात का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें चोर पोज मारकर गाड़ी के सीट में बैठा रहा। फिर मोबाइल में बात करने की एक्टिंग करने लगा। जिससे किसी को शक न हो। इस दौरान उसने मौका देखकर मास्टर की फंसाया और एक्टिवा की चोरी कर ली। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। डॉ आकाश पटेल ने गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि वह MBBS इंटर्नशिप कर रहा है। वह अपनी गाड़ी इस्तेमाल नहीं होने पर शर्मा अपार्टमेंट के बाहर साईं नगर रायपुर में खड़ा कर दिया था। 23 नवंबर को जब वह गाड़ी को चलाने के लिए देखा गाड़ी वहां पर खड़ी नहीं थी। आसपास तलाश करने पर भी गाड़ी नहीं मिली। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा।

इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि दोपहर के वक्त एक्टिवा में एक युवक आकर बैठता है। उसने एक हाथ में मोबाइल फोन पकड़ा हुआ है। जिसमें वह बड़े ही स्टाइल से गाड़ी में पोज मार कर बैठता है और मोबाइल में बात करने की एक्टिंग कर रहा है। तो वहीं दूसरे हाथ से मास्टर की के सहारे डिक्की खोल रहा है।

कुछ देर कोशिश करने के बाद डिक्की खुल गई। तो चोर ने पहले तो उठाईगिरी करने के लिए अंदर नगद या कीमती सामान की तलाश की जिसे वह चोरी कर सके। उसके बाद चाबी को गाड़ी में लगाकर वह मौके से फरार हो गया।

kgnews

Recent Posts

​रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र

​रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र

​रायपुर : 'सुपर अल नीनो' की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा…

40 minutes ago
सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित

सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित

रायपुर सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त कलेक्टरेट भवन के सभाकक्ष…

41 minutes ago
कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है।…

46 minutes ago
मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

भोपाल  इस साल थाली की रोटी न सिर्फ स्वाद में 'शाही' होगी, बल्कि जेब पर…

50 minutes ago
मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण…

51 minutes ago
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

2 hours ago