जगदलपुर । राज्य शासन की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति के तहत जिले के धान खरीदी केन्द्रों पर वर्तमान में धान खरीदी जोरों पर है। कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार इस दौरान अवैध धान के परिवहन के नियंत्रण की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में उड़ीसा से आ रही वाहन क्रमांक ओडी 10 पी- 4047 को ग्राम मारकेल में मंडी कर्मचारियों द्वारा वाहन को सोमवार रात्रि 9 बजे रोक कर जांच पड़ताल किया गया।
जांच के दौरान वाहन में धान 21 व पैकेट लोडिंग किया हुआ लगभग वजन 84 क्विंटल पाया गया। उक्त धान को मौके पर जप्त कर वाहन समेत पुलिस थाना नगरनार के सुपुर्द किया गया है और मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। इस बारे में एसडीएम भरत कौशिक ने बताया कि अवैध धान परिवहन नियंत्रण की दिशा में लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगामी दिनों में और अधिक सजगता बरती जाएगी।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…