कोरबा। कोरबा में उरगा थाना क्षेत्र के नवलपुर नवापारा में गांव में ग्रामीण की लाश पेड़ पर लटकी मिली। खेत में फसल काटने पहुंचे ग्रामीणों की नजर जब उसपर पड़ी तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। ग्रामीण की पहचान 35 वर्षीय मोहन सिंह बिंझवार के रूप में की गई। मृतक के परिजन सजन लाल ने बताया कि मनमोहन पिछले तीन दिनों से लापता था।

उसकी खोजबीन आसपास गांव और रिश्तेदारों के घर की जा रही थी। मनमोहन ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया है यह समझ से परे हैं। मनमोहन खेती किसानी का काम करता था और पिछले कुछ दिनों से घर पर गुमसुम रहता था। पूछे जाने पर वह कोई जवाब नहीं देता था। घर में पत्नी अंजोरा बाई और एक 14 साल की बेटी है, जो कक्षा सातवीं में पढ़ती है। ग्रामीण अपने गृहग्राम चिचोली से नवलपुर नावपारा कैसे गया, यह जांच का विषय है। फिलहाल, उरगा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *