उज्जैन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। यहां वे महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे।​ ये जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ​​​​​​उज्जैन में दी। CM आज उज्जैन दौरे पर हैं। वे सुबह 11 बजे यहां पहुंचे। यहां उन्होंने नृसिंह घाट के पास समन्वय परिवार के आश्रम में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति का अनावरण करते हुए CM ने कहा- श्रीस्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज जी के आशीर्वाद से हमारा देश, हमारी संस्कृति आगे बढ़ रही है। उनका आशीर्वाद सर्वदा हम सब पर बना रहे, यही प्रार्थना करता हूं।

इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने नृसिंह घाट के समीप समन्वय निलयम में ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने लाल पुल से हरसिद्धि तक के मार्ग का नाम स्वामी सत्यमित्रानंद के नाम पर करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि स्वामीजी ज्ञान, भक्ति, कर्म तीनों ही मार्ग के संगम थे। प्रतिमा का निर्माण करने वाले कलाकार नरेश भारद्वाज का सम्मान भी किया गया।

शिवराज कर रहे हैं निरीक्षण

इधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उज्जैन में ही हैं। वे तैयारियों का जायजा लेने गए हैं। वे महाकाल कॉरिडोर की मॉनिटरिंग करेंगे और पीएम मोदी के दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का भी जायजा लेंगे। इससे पहले, सीएम शिवराज सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की मूर्ति का अनावरण भी किया।

प्रशासन ने तेज की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम फाइनल होने पर स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारिडोर का लोकार्पण करने से पहले महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना भी करेंगे। महाकाल आने के लिए प्रशासन ने दो रास्ते तय किए हैं, जिसमें से किसी एक से पीएम मोदी प्रवेश करेंगे। पीएम मोदी किस रास्ते से जाएंगे, इसका फैसला एसपीजी लेगी। इससे पहले कलेक्टर आशीष सिंह ने भी कुछ दिन पहले अक्टूबर में पीएम मोदी के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी थी, लेकिन तारीखों का ऐलान तब भी नहीं किया गया था।

 

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *