राजनांदगांव। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने वर्चुअल बैठक में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के प्रबंधक कार्यकारिणी समिति को 2 करोड़ रूपए की वित्तीय अधिकार दिए। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के प्रबंधक कार्यकारिणी समिति के सदस्य कलेक्टोरेट सभाकक्ष से वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। उल्लेखनीय है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं आवश्यक उपकरण सामग्री की स्थानीय स्तर पर खरीदी पूर्ण की जा सके, इसके लिए समिति के अनुमोदन से वित्तीय अधिकार प्रदान किए गए हंै। इसके साथ ही एक नई वित्तीय समिति का गठन कर 10 लाख रूपए तक की राशि का खर्च का अधिकारी स्थानीय स्तर पर किये जाने का शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के कोष में वृद्वि हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से 45 प्रतिशत राशि चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के कोष में देने का निर्णय लिया गया, जो स्वास्थ्य सुविधाओं की वृद्वि में एवं आवश्यक उपकरण सामग्री की खरीदी हेतु व्यवस्था की जा सके। इस दौरान अधिष्ठाता, संयुक्त संचालक अस्पताल अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा…
भोपाल प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, मैदानी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत…
भोपाल मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं…