भोपाल
स्कूल शिक्षा मंत्री एवं पाठ्य पुस्तक निगम मंडल के अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें एक अप्रैल 2025 तक मिल जायें। यह सुनिश्चित किया जाये। मंत्री श्री सिंह आज निगम मंडल की 267वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री सिंह ने निर्देश दिये कि किताब प्रकाशन से जुड़े हर काम को समय-सारणी के साथ पूरा किया जाये। उन्होंने किताब प्रकाशन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के लिये भी कहा। बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, कमिश्नर लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक श्री विनय निगम ने पाठ्य पुस्तक निगम की गतिविधियों की जानकारी दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *