दमोह कटनी मार्ग पर कुम्हारी के आगे रेपुरा थाना क्षेत्र में इंदौर से कटनी जा रही यात्री बस में लगी आग, देखते ही देखते हो गई खाक

दमोह
दमोह कटनी मार्ग पर कुम्हारी के आगे रेपुरा थाना क्षेत्र में इंदौर से कटनी जा रही यात्री बस में आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई और कुछ ही देर में पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। सूचना मिलते ही रेपुरा और कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया।

आग बहुत तेज थी और पूरी बस आग में जलकर खाक हो गई। गनीमत रही की बस में केवल दो यात्री सवार थे जिन्हें समय पर बाहर निकाल लिया, केवल ड्राइवर आग में झुलसा है। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवावाही रुक गई और जब आग शांत हुई तब यातायात चालू हुआ।

जानकारी के अनुसार इस बस में सिर्फ दो ही यात्री सवार थे जिनको स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। आग लगने के कारण बस का ड्राइवर मामूली रूप से झुलसा है। उसे रैपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर अपनी गाड़ी से रैपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया।

वहीं रैपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव के द्वारा दमोह कटनी रोड से आने जाने वाली सभी गाड़ियों को किनारे खड़ा कराया गया। जिससे किसी प्रकार की कोई घटना घटित ना हो पाए।

बस कंडक्टर द्वारा बताया कि गाड़ी में कुछ खराबी आने के कारण वह गर्म होती थी। गनीमत यह रही की बस में केवल दो सवारियां थी इसलिए उन्हें समय पर बाहर निकाल लिया गया। यदि बस भरी हुई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

रायपुर । राजधानी रायपुर में 11 जून को विद्युत कार्य के कारण शहर के कई…

2 minutes ago
राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव , जैन बगीचा में आयोजित बोहिलाभम् आवासीय संस्कार शिविर खरतर गच्छाचार्य संयम सारथी जिन…

11 minutes ago
प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति…

11 minutes ago
राजनांदगांव : जांच रिपोर्ट में लापरवाही, बीएमओ डॉ. टंडन सस्पेंड…

राजनांदगांव : जांच रिपोर्ट में लापरवाही, बीएमओ डॉ. टंडन सस्पेंड…

राजनांदगांव , सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में 14 वर्षीय नाबालिग की जांच रिपोर्ट में लापरवाही के…

18 minutes ago
राजनांदगांव : खतरनाक पुल : सड़क का अलाइनमेंट बिगड़ा, गड्ढों की भरमार…

राजनांदगांव : खतरनाक पुल : सड़क का अलाइनमेंट बिगड़ा, गड्ढों की भरमार…

राजनांदगांव | फरहद का ये पुल खतरनाक होता जा रहा है। यहां इतने भारी भरकम…

22 minutes ago
सुशासन तिहार 2026ः पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं

सुशासन तिहार 2026ः पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं

सुशासन तिहार 2026ः  पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव…

22 minutes ago