छतरपुर जिले के बिजावर बसस्टैंड पर पेटीज के ठेले पर अचानक छोटा गैस सिलेंडर ब्लास्ट, करीब 20 लोग झुलसे

छतरपुर
छतरपुर जिले के बिजावर बसस्टैंड पर रविवार दोपहर में एक पेटीज के ठेले पर अचानक छोटा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग यहां वहां भागते नजर आए। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। किसी के चेहरे पर असर हुआ है तो किसी के सीने और हाथों की स्किन जल गई।

12 साल के बच्चे की हालत गंभीर
घटना की जानकारी लगते ही बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला मौके पर पहुंचे और प्रशासन को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एडीएम अरविंद नागदवे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को दो एंबुलेंसों से बिजावर अस्पताल और छतरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। घायलों में एक 12 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है।

हादसे में यह लोग हुए घायल
रविवार को हाट बाजार भी लगा हुआ था। इस कारण बाजार में भीड़ थी। ठेले पर रखे सिलेंडर में लीकेज होने से ब्लास्ट हो गया। ठेले के आस-पास खड़े करीब 20 लोग वह घालय हो गए हैं। कोई तीन फीसदी, कोई पांच फीसदी तो कोई 15 फीसदी से ज्यादा जल गया है। जिसका इलाज कराया जा रहा है। सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना में राधे नामदेव, मीना अहिरवार, क्रिस, अंकित, नरेंद्र राजपूत, प्रिंस, प्रीतम, नीलम कुशवाह, बालकिशन, दिनेश, जमुना, गुड्डी, आशीष शर्मा, यश साहू, नारायण साहू सहित करीब 20 से ज्यादा लोग सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में घायल हुए हैं।

अधिकारियों की निगरानी पर सवाल
शहर सहित जिलेभर में घरेलु सिलेंडर दुकानों में उपयोग किए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। नगर कस्बों के अलावा छतरपुर शहर में बसस्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित अस्पताल के आसपास ठेलों और दुकानों पर घरेलु गैसे सिलेंडरों का उपयोग धड़ल्ले से होता रहता है। जिनके खिलाफ फूड विभाग व अन्य अधिकारी कार्रवाई तक नहीं करते।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2026-27

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2026-27

कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई को आवेदन जमा करने…

14 seconds ago
CG : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं, कुल 84 आवेदन हुए प्राप्त

CG : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं, कुल 84 आवेदन हुए प्राप्त

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले…

2 minutes ago
CG : सुशासन तिहार बना युवाओं के लिए समाधान का मंच

CG : सुशासन तिहार बना युवाओं के लिए समाधान का मंच

41 समाधान शिविरों में 1755 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस महासमुंद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…

5 minutes ago
CG : सुशासन तिहार : 10 जून को जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत चर्चेड़ी में

CG : सुशासन तिहार : 10 जून को जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत चर्चेड़ी में

गौरेला पेंड्रा मरवाही , सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में जन समस्या निवारण शिविर 10…

8 minutes ago
CG : दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

CG : दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण के…

10 minutes ago
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन…

12 minutes ago