देश-विदेश

Agra : कार की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्र समेत छह की मौत, चार लोग घायल; मची चीख-पुकार

ताजनगरी आगरा के खेरागढ़ कस्बा में सैंया रोड पर सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे दीनदयाल मंदिर के समीप ऑटो व कार की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए आगरा भेजा गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में 10 लोग सवार थे। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान इस हादसे में घायल एक और महिला मे दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या छह हो गई है। अब चार घायलों का इलाज चल रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात आगरा से सवारियां लेकर ऑटो खेरागढ़ आ रहा था। इसमें चालक समेत 10 लोग बैठे हुए थे। ऑटो जैसे ही खेरागढ़-सैंया मार्ग पर दीनदयाल मंदिर के समीप पहुंचा। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी टक्कर हो गई। आमने-सामने की हुई भिड़ंत में ऑटो क्षतिग्रस्त होने के साथ पलट गया। 

उसमें सवार लोग ऑटो के नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर खेरागढ़ थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें बृजमोहन शर्मा (62) निवासी खेरागढ़, ऑटो चालक भोला निवासी अयेला और सुमित (12) निवासी नगला उदया की मौके पर ही मौत हो गई। 

इसके अलावा सुमित के पिता जयप्रकाश (45) निवासी नगला उदया और खेरागढ़ निवासी मनोज शर्मा (35) की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कार छोड़कर सवार भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

7 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

7 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

8 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

9 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

9 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

9 hours ago