दतिया
 एक वकील से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद ASI महावीर शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। उनके साथ तीन अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी सस्पेंड किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस अधिकारी एक को दिल से पैसे ले रहे हैं। उन्हें गिरने के बाद जेब में रख रहे हैं। 

पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया कि 12 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें थाना इंदरगढ़ में पदस्थ ASI महावीर शर्मा और तीन अन्य पुलिस कर्मियों के साथ एडवोकेट शिवनारायण शर्मा के निवास के बाहर ड्रेस में रुपये गिनते और जेब में रखते हुए वीडियो में देखे जा रहे हैं।

इसी के साथ ASI महावीर शर्मा पर घरेलू हिंसा के प्रकरण में एडवोकेट से रिश्वत के रुपये प्राप्त करने के आरोप लगे हैं। वीडियो में ASI महावीर शर्मा की यह करतूत पुलिस की छवि को धूमिल कर रहा है। इस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एसडीओपी बड़ोनी को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *