अटल पार्क का 3 अक्टूबर को होगा लोकार्पण- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उमरिया
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि सिविल लाइन रीवा स्थित अटल पार्क का लोकार्पण रीवा वासियों के लिए उत्सव का अवसर है। लोकार्पण समारोह में देश के प्रसिद्ध सूफी और पार्श्व गायक श्री कैलाश खेर अपने स्वरों का जादू विखेरेगें। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में आयोजित बैठक में 3 अक्टूबर को अटल पार्क सिविल लाइन रीवा के लोकार्पण के तैयारियों की समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भव्य समारोह में हजारों लोग शामिल होंगे। सभी के बैठने, साफ-सफाई, सुरक्षा, वाहनों की पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था करें। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रानी तालाब मंदिर में की पूजा अर्चना
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुप्रसिद्ध रानीतालाब मंदिर रीवा में पहुंचकर माँ भगवती के दर्शन तथा पूजन-अर्चन किया। उप मुख्यमंत्री ने माता भगवती से प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने रानीतालाब मंदिर परिसर का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश तथा पानी की व्यवस्था एवं आगामी नवरात्रि मेले के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Atal Park

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

35 minutes ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

50 minutes ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

55 minutes ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

60 minutes ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

1 hour ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

1 hour ago