नई दिल्ली  
मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बुहारा गांव के पास निर्माणाधीन पुल के पास डीसीएम गाड़ी (मिनी ट्रक) पलट गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर है। साथ ही गाड़ी में सवार 3 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कलेक्टर और एसपी पहुंच गए है। घटना पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी संज्ञान लिया है और वह लगातार स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

बता दें दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बुहारा के पास बन रहे पुल के कारण नदी पर रपटा बनाकर निकाला जा रहा था। जहां से मिनी ट्रक निकल रहा था। ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा जिससे कई लोगों की मौत हो गई। मिनी ट्रक में सवार लोग ग्वालियर के बिलहेटी गांव से टीकमगढ़ के जतारा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी बुहारा गांव के पास निर्माणाधीन पुल के पास गाड़ी पलटने से हुआ हादसा। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू कार्य जारी है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *