भोपाल
 लोकसभा चुनाव के चलते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्रवाई का दौर जारी है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। आबकारी विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग ने भोपाल की तीन सीमाओं पर स्थित ढाबों पर एक साथ कार्रवाई की गई। 40 बल्क लीटर शराब भी जब्त की गई। रविवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि अब तक दो करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध शराब और नकद राशि जब्त की जा चुकी है।

इन ढाबों और रेस्टोरेंट पर की कार्रवाई
आबकारी टीम के मुताबिक, भोपाल की तीन सीमाओं पर स्थित ढाबों पर एक साथ कार्रवाई की गई। नीलबड़ में नेचर कॉटेज, ट्री चैप्टर, व्हाइट ओर्चिड, कॉन्ट्री साइड रेस्टोरेंट, जहाज रेस्टोरेंट, रायसेन रोड पर जीसी रिट्रीट, शामियाना आचमन, सम्राट गार्डन, देशी तड़का, विदिशा रोड पर सेवन ओक, चंबल ढाबा, युवराज ढाबा पर अवैध शराब पीते हुए कई लोग मिले। टीम ने शराब जब्त कर केस दर्ज किया है। 40 बल्क लीटर शराब भी जब्त की गई।

आज भी दबिश देगी टीम
जिला आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया के नेतृत्व यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के निर्देशन में टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों ने शनिवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। रविवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान अवैध शराब जब्त की गई। बता दें कि ढाबों और रेस्टोरेंट पर कई युवा भी शराब पीते मिले। आबकारी विभाग की टीम को देख लोग चेहरे छुपाने लगे। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

 

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *