खास बातें

बिहार बंद को राजद, जन अधिकार पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान जैसे राजनीतिक दलों ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है। दरअसल, ये छात्र आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी व ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

दो नहीं, एक ही परीक्षा होगी: सुशील मोदी

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने बताया  कि गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया है कि ग्रुप-डी की दो के बजाय एक परीक्षा होगी। साथ ही एनटीपीसी परीक्षा के 3.5 लाख अतिरिक्त परिणाम एक छात्र-एक के परिणाम के आधार पर घोषित किए जाएंगे। इसलिए विरोध करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अगर कोई दूसरी मांगें हैं तो  उन्हें रेलवे द्वारा गठित समिति के समक्ष उठा सकते हैं। इसलिए मैं छात्रों से अनुरोध करता हूं कि वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसी से प्रभावित न हों।12:07 PM, 28-JAN-2022पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, आरा सहित बिहार के सभी बड़े शहरों में प्रदर्शनकारियों ने रास्तों को जाम कर दिया गया है। कहीं सड़कों पर टायर जलाए जा रहे हैं तो कहीं नारेबाजी की जा रही है। पटना में  जाप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की खबर है।
 10:53 AM, 28-JAN-2022

खान सर की अपील, पप्पू यादव का तंज

छात्रों के प्रदर्शन पर खान सर की 28 जनवरी को प्रदर्शन न करने की अपील पर जेएपी पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने तंज कसा है। उन्होंने छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि आप लोगों को यह अहसास करा देना है कि हम लोग मरने वाले हैं, लड़ने वाले हैं। मारने वाले नहीं हैं। पूरी दुनिया कल आपको वॉच करेगी, आपकी भूमिका पूरी दुनिया देख रही है। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *