क्राइम

Bihar : पटना सिटी में नवविवाहिता की हत्या, मायके वाले बोले- दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने मार डाला

पटना सिटी में एक नवविवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गई है। लड़की के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विवाहिता की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। लड़की के परिजनों ने उसकी मौत से पहले कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल किया है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सनी कुमार पैसे की मांग कर रहा था
बताया जा रहा है कि बोकारो निवासी जयप्रकाश ने अपनी पुत्री पूजा कुमारी (26) की शादी पटना सिटी खास कला निवासी सनी कुमार (30) से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व 25 जनवरी 2022 को धूमधाम से की थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सनी कुमार दहेज में कैश की मांग करता रहा है। इस बीच पूजा कुमारी ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम आयुष कुमार है। इसके बाद भी सन्नी उससे दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा।

पूजा को कमरे में बंद कर कर प्रताड़ित किया करते थे
परिजनों ने आरोप लगाया कि गुरुवार की देर रात होने सूचना मिली की उनकी बहन की हत्या कर दी गई। वह पूरे परिवार के साथ पटना सिटी पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि उसकी बहन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने देखा कि उनकी बहन मृत पड़ी हुई है और मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पूजा के ससुराल वालों द्वारा उन्हें बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और पैसे की मांग पूरा नहीं करने के कारण गुरुवार की देर रात पूजा को जहर देकर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर डाली। परिजनों ने एक वीडियो दिखाते हुए बताया कि उनके ससुराल वालों द्वारा किस तरफ पूजा को कमरे में बंद कर कर प्रताड़ित किया करते थे। मामले को लेकर खाजेकला थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। दोनों पक्षों से लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

7 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

7 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

8 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

9 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

9 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

9 hours ago