पुलिस का मुखबिर बताकर नक्सलियों ने एक ग्रामीण को अगवा करने के बाद उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। हत्या के बाद ग्रामीण के शव को जंगल में फेंक कर वहां पर्चा छोड़ा हैं। दो साल पहले नक्सलियों ने उक्त ग्रामीण के बेटे की भी हत्या की थी। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के इलमिडी थाना क्षेत्र के आइपेंटा निवासी धुर्वा धमैया पिता किस्तैया उम्र 45 को नक्सली रविवार को अगवा कर अपने साथ ले गए थे। सोमवार को आइपेंटा के जंगल पहाड़ में ग्रामीण धमैया का शव पड़ा मिला। शव के पास नक्सली पर्चा मिला है। जिसमें ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई हैं। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट मंगलवार को इलमिडी थाना में दर्ज करवाई हैं। शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। एएसपी चन्द्रकान्त गोवर्णा ने बताया कि  वर्ष 2020 में मृतक ग्रामीण धुर्वा धमैया के बेटे रमेश धुर्वा की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *