भोपाल 

सी.एम.राइज़ योजना के तहत विद्यालयों में विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इस दिशा में प्रारंभिक प्रयासों की कड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग और वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर इंडिया (डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. इंडिया) द्वारा भोपाल जिले के चयनित 6 सीएम राइज योजना स्कूलों में कक्षा 6 से 8वीं के विद्यार्थियों के लिए जैव विविधता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उन्मुखीकरण कार्यक्रम के लिए चयनित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निशातपुरा में विद्यार्थियों को जैव विविधता के बारे में समझाया गया और 50 विद्यार्थियों एवं 4 शिक्षकों को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान सभी को वन्य-प्राणियों की आवश्यकता और संरक्षण के महत्व को समझाया गया।

कार्यक्रम में डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. इंडिया के मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय की संचालक श्रीमती संगीता सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा की प्राचार्य श्रीमती संध्या नामुंदियार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ मध्यप्रदेश के अजय मिश्रा एवं शशांक दुबे शामिल रहे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *