धार
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई को जिले के मंडलो पर सेवा कार्य एवं स्वच्छता अभियान के साथ पार्टी नेताओं ने पौधारोपण कर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण किया। जिला कार्यालय में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर  भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौड़, नितेश अग्रवाल,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर डॉ. मुखर्जी अमर रहे के उदघोष किए।

पुष्पांजलि के पश्चात जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चरणों में हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। उन्हीं के बताए मार्ग पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की सरकार चल रही है। श्रद्धेय मुखर्जी ने जो संकल्प लिया था कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। उसके लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया। मुखर्जी के इस संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है। कश्मीर में अब दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है यह डॉ. मुखर्जी की बदौलत है।

इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनमचंद्र फकीरा, नगर महामंत्री राजेश डाबी, विधायक प्रतिनिधि शिव पटेल, किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश जाट,भाजयुमो अध्यक्ष करण पटेल, नगर उपाध्यक्ष  राॅकी आहूजा, सोनिया राठौर, अनिल गहलोत, अनिल यादव, नगर मंत्री अंकित जैन, राजेंद्र राठौड़, कमल हरोड,  पूर्व पार्षद छगन परमार, देवेंद्र रावल, सन्नी होंडा, चेतन शास्त्री, अमित शर्मा ,गौरव जाट सहित मोर्चा पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *