CG : अग्निवीर भर्ती 2026ः सूरजपुर जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार, युवाओं को किया जा रहा प्रेरित

सूरजपुर/ जिला रोजगार कार्यालय सूरजपुर द्वारा भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2026 के पूर्व पंजीयन को लेकर जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के समस्त जनपद पंचायत, नगर पंचायत, महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई. एवं विद्यालयों में पाम्पलेट और फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

              इस अभियान को विशेष गति देते हुए भूतपूर्व पैराकमांडो पुरुषोत्तम चंद्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड बिलासपुर के द्वारा आई.टी.आई. शिवनंदनपुर, शासकीय महाविद्यालय विश्रामपुर, आई.टी.आई. भटगांव एवं शासकीय महाविद्यालय भैयाथन में विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से अग्निवीर भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें सेना में कैरियर बनाने हेतु अभिप्रेरित किया गया।

            रोजगार कार्यालय सूरजपुर द्वारा संचालित कैरियर मार्गदर्शन कैम्पों में उपस्थित विद्यार्थियों को न केवल अग्निवीर बनने, बल्कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। साथ ही महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को भी युवाओं को सेना एवं सरकारी सेवाओं की ओर प्रेरित करने हेतु अभिप्रेरित किया गया। मार्गदर्शन कार्यक्रमों में महाविद्यालय एवं आई.टी.आई. के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा रोजगार कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

बिलासपुर। पेंडारी में रहकर खेती किसानी करने वाले एक व्यक्ति के बेटे को उसके ही…

12 minutes ago
CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

16 minutes ago
CG : असंग देव कबीर आश्रम के लिए रवाना हुए CM विष्णुदेव साय …

CG : असंग देव कबीर आश्रम के लिए रवाना हुए CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…

20 minutes ago
बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

11 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

11 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

11 hours ago