छत्तीसगढ़

CG : अचानक खेत में कब्र देखकर ग्रामीणों के उड़े होश, लापता महिला की गड़ी हुई थी लाश …

धमतरी। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जो बेहद ही हैरान कर देने वाला है. यहाँ कब्र से एक लापता महिला की लाश मिली है. आशंका है किसी ने महिला की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए दफना दिया. मामला जिले के बोरई थाना क्षेत्र के आमानारा गांव की है. मृतका की पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई है. महिला बिंदा बाई की लाश खेत में बने एक कब्र से मिली है. जानकारी के मुताबिक़, बिंदा बाई 30 मई से लापता हो गयी थी. परिजन ने उसे ढूंढने की कोशिश की पर कुछ पता नहीं चला. इसी बीच आमानारा गांव में एक खेत में ग्रामीणों को नई कब्र दिखी. इससे गाँव में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. साथ ही एसडीएम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे. जब कब्र को खोदा गया तो एक महिला की लाश निकली. जिसकी पहचान लापता बिंदा बाई के रूप में हुई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. माना जा रहा है किसी ने हत्या करके शव को दफनाया है.मौत की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है. महिला की मौत कैसे हुई और उसे खेत में किसने दफनाया. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, 3 नगर पंचायत BJP तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, 3 नगर पंचायत BJP तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम…

15 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित…

18 minutes ago
CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…

22 minutes ago
ट्विशा केस में नया मोड़, आरोपी पति समर्थ सिंह अस्पताल में भर्ती; मेडिकल वार्ड में कड़ी सुरक्षा

ट्विशा केस में नया मोड़, आरोपी पति समर्थ सिंह अस्पताल में भर्ती; मेडिकल वार्ड में कड़ी सुरक्षा

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह…

25 minutes ago
CG : टिकरापारा में चाकूबाजी, दानिश हुसैन घायल …

CG : टिकरापारा में चाकूबाजी, दानिश हुसैन घायल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित टिकरापारा थाना क्षेत्र के चिश्तिया नगर इलाके में देर रात…

34 minutes ago
CG : HIV टेस्ट अभियान, 57 लोग पॉजिटिव मिले रायगढ़ जिले से ….

CG : HIV टेस्ट अभियान, 57 लोग पॉजिटिव मिले रायगढ़ जिले से ….

रायगढ़। जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया…

53 minutes ago