CG : अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग के ऊपर पेट्रोल बम फेंक कर जलाया…

कोरिया, कोरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग को पहले खाट से बांधा, फिर घर का दरवाजा बंद कर पेट्रोल बम फेंक दिया। इस भीषण हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई हैं।

मामला बैकुंठपुर के बचरापोड़ी चौकी अंतर्गत साल्ही गांव का है। मृतक की पहचान राय राम (60) के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी पार्वती (59) की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि इस जघन्य वारदात के पीछे मृतक का दामाद शामिल हो सकता है।

रात 11 बजे घर में घुसे हमलावर
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की है। राय राम और उनकी पत्नी पार्वती घर में सो रहे थे, तभी दो हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर में घुसे। उन्होंने पहले राय राम को खाट से बांधा, फिर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर पेट्रोल बम फेंक दिया। कुछ ही सेकंड में जोरदार धमाका हुआ और घर आग की लपटों में घिर गया।

पत्नी गंभीर रूप से झुलसी, रायपुर रेफर
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक राय राम की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसी पार्वती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।

दामाद पर शक, पहले भी कर चुका है हमला
पुलिस को इस वारदात के पीछे मृतक के दामाद पर शक है। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी एक युवक से इंटर-कास्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। दामाद ने दूसरी शादी भी कर ली थी और कुछ महीने पहले ससुराल आकर गोली चलाने की कोशिश भी की थी।

पुलिस ने की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतक के परिजनों और गांववालों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ग्रामीणों में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। लोग अब तक यकीन नहीं कर पा रहे कि एक पारिवारिक विवाद इस कदर खौफनाक रूप ले सकता है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

40 minutes ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

1 hour ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

1 hour ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

2 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

2 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

2 hours ago