CG : अपशिष्ट सेंटर में लगी आग, करीब के वार्ड में हड़कंप …

कवर्धा। कवर्धा के कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 3 स्थित एसएलआरएम (अपशिष्ट प्रबंधन) केंद्र में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सरोवर तालाब के पास स्थित इस केंद्र में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और सुबह तक उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर फायर ब्रिगेड की केवल एक ही गाड़ी पहुंची, जबकि विभाग के पास अन्य वाहन भी उपलब्ध बताए जा रहे हैं।

स्थानीय कर्मचारियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें आग की लपटें लगातार उठती दिखाई दे रही हैं। वार्डवासियों के अनुसार, देर रात अचानक एसएलआरएम केंद्र में आग लगी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। रात में ही सूचना देने के बावजूद राहत कार्य में सुस्ती रही, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन केंद्र में रखा कचरा पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : दस दुकानें निगम ने की सील, गंदगी पर जुर्माना…

राजनांदगांव : दस दुकानें निगम ने की सील, गंदगी पर जुर्माना…

राजनांदगांव | नगर निगम की टीम ने जीई रोड में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई…

4 minutes ago
CG : बेटों से परेशान होकर आश्रम में चली गई थी मां, प्रशासन की पहल से लौटी घर …

CG : बेटों से परेशान होकर आश्रम में चली गई थी मां, प्रशासन की पहल से लौटी घर …

महासमुंद। नालसा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ’’करूणा’’ तथा वृद्धजनों के लिए विशेष अभियान वरिष्ठजन…

7 minutes ago
राजनांदगांव : कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश, आवेदन 20 तक…

राजनांदगांव : कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश, आवेदन 20 तक…

राजनांदगांव | शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी में नई छात्राओं के चयन की प्रक्रिया…

7 minutes ago
CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

रायपुर। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई…

13 minutes ago
राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव , स्मार्ट मीटर की स्मार्टनेस यह है कि बिजली गुल होने के बाद इसके…

15 minutes ago
CG : रायपुर जेल में बंद आरोपी को नीट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी हाईकोर्ट ने …

CG : रायपुर जेल में बंद आरोपी को नीट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी हाईकोर्ट ने …

बिलासपुर। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अर्जेंट हियरिंग के लिए पेश मामले में सुनवाई करते…

19 minutes ago