CG : अब गांव में ही मिल रही है सरकारी सेवाएं, 30 मिनट में बना लर्निंग लाइसेंस
गौरेला पेंड्रा मरवाही, सुशासन तिहार के तहत मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत उषाड़ में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का केंद्र बन गया है। पहले जहां छोटे-छोटे सरकारी कामों के लिए लोगों को दफ्तरों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब शिविर के माध्यम से गांव में ही त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उषाड़ निवासी उदय सिंह सोनवानी भी इसी उम्मीद के साथ शिविर पहुंचे थे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि परिवहन विभाग द्वारा हल्के निजी वाहन के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मौके पर ही बनाया जा रहा है। उन्होंने तुरंत आवेदन किया।
उदय सिंह को उम्मीद थी कि प्रक्रिया में लंबा समय लगेगा, लेकिन विभाग की सुव्यवस्थित व्यवस्था और कर्मचारियों की तत्परता ने उनकी सोच बदल दी। महज 30 मिनट के भीतर उनका लर्निंग लाइसेंस तैयार होकर उनके हाथ में था। उदय सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले लाइसेंस बनवाने के लिए शहर जाना पड़ता था, समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। लेकिन शिविर में बिना किसी परेशानी और भागदौड़ के इतनी जल्दी सेवा मिलना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है और लोगों का सरकारी व्यवस्थाओं पर विश्वास भी मजबूत हो रहा है। शिविर में अन्य कई आवेदकों को भी मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए, जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।
कोंडागांव. जिले के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में शिक्षकों को विभिन्न बैंकों से पर्सनल…
शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी और एनीमिया के प्रभावी नियंत्रण के लिए यूनीसेफ…
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला…
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल - मंत्री सुश्री…
भोपाल मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…
समय पर मिली प्रशासनिक सहायता से बचा प्रवेश, पिता ने जताया आभार रायपुर, जशपुर जिला…