CG : अब 7 जुलाई तक लें सकेंगे 3 माह का राशन…

रायपुर। प्रदेश में तीन माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है. जून माह निकल गया पर अब तक पूरा राशन वितरण नहीं हो सका है. शासन की ओर से राशन वितरण के लिए कोई स्पष्ट अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई थी, जिससे असमंजस की स्थिति बनी रही.

इस दौरान उपभोक्ताओं और राशन दुकानदारों में कई बार विवाद की स्थिति बनी. इसी बीच एक राहत भरी खबर आई है कि शासन ने राशन वितण के लिए 7 जुलाई तक का समय दिया है.

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासन द्वारा जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है. तीन माह का राशन एक साथ मिलने के कारण राशन दुकानों में भीड़ बढ़ गई. उपभोक्ता एक ओर जहां समय की कमी के कारण असहज महसूस कर रहे हैं, वहीं दुकानदारों को भी सीमित समय में अधिक उपभोक्ताओं को राशन देने की चुनौती झेलनी पड़ रही है. उपभोक्ताओं ने मांग की थी कि राशन वितरण की समय सीमा बढ़ाई जाए ताकि सभी हितग्राही समय पर अनाज प्राप्त कर सकें.

kgnews

Recent Posts

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए मर्दापाल…

50 minutes ago
मानसून से पहले ही मेहरबान मौसम! MP में कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

मानसून से पहले ही मेहरबान मौसम! MP में कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून की औपचारिक एंट्री भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन प्रदेश…

1 hour ago
CG : पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार

CG : पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार

पीएम आवास योजना से कच्चे घर की चिंता हुई दूर बरसात में टपकती छत से…

1 hour ago
CG : ’होनहार को पंख’ : सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

CG : ’होनहार को पंख’ : सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

जिला प्रशासन उठाएगा बारसे रोशन के पढ़ाई का पूरा खर्च रायपुर, छत्तीसगढ़ के अति-वनांचल (सुकमा) जिले…

1 hour ago
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

होनहार को पंख   सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस…

1 hour ago