CG : अल्पदृष्टि बाधित बच्चे अब पढ़ सकेंगे पुस्तक, किया गया चश्मा का वितरण

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न शालाओं में अध्ययनरत 442 अल्पदृष्टि बाधित बच्चों को चश्मा वितरण किया गया। इन सभी बच्चों को समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर कार्यरत बी.आर.पी. व स्पेशल एजुकेटर के सहयोग से आंकलन शिविर के माध्यम से बच्चों का ऑखों का जांच कराकर बच्चों को चश्मा वितरण किया गया।

अब ये दिव्यांग बच्चे भी आसानी से पुस्तक पढ़ व लिख सकेंगे तथा अपना दैनिक जीवन के क्रियाकलाप आसानी से कर सकेंगें। चश्मा वितरण हेतु बच्चों के चयन के लिए जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालय में आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों का चिन्हांकन कर विशेषज्ञ डाक्टरों के द्वारा आंखो की जांच किया जाकर चश्मा का नम्बर लिया गया। ऐसे बच्चे जिनके  आंखों की जांच नहीं हो पाया, ऐसे अल्पदृष्टि बच्चों का जिला चिकित्सालय में जांच कराया गया तथा सभी पात्र बच्चों के लिए जिला प्रशासन व समग्र शिक्षा के माध्यम से चश्मा उपलब्ध कराया गया। 

चश्मा पाकर खुशी जाहिर करते हुए भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्रा कु. सोनिका भण्डारी ने बताया कि मुझे पुस्तक पढ़ने-लिखने में बहुत परेशानी होती थी, अब चश्मा मिलने पर मैं आसानी से पुस्तक पढ़ व आसानी से लिख सकती हॅू, अभी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसी तरह छात्रा कु. कंचन धु्रव, कु. संगीता नरेटी, कु. शिखा चौहान और भूपेन्द्र कठेले ने बताया कि अब चश्मा मिलने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है और अब आसानी से अपनी दैनिक जीवन का कार्य कर सकंेगे, इन सभी बच्चों के पालक एवं अभिभावक ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

kgnews

Recent Posts

‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

रायपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित 'चिरायु' दल दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों…

21 minutes ago
सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर  राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के चहुंमुखी विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के…

21 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर…

41 minutes ago
मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध

मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि…

46 minutes ago
नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण

नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण

भोपाल दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। आर्थिक अनियमितता के मामले में कांग्रेस…

51 minutes ago
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में महारुद्र यंत्र फिर हुआ काला, जांच की मांग तेज

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में महारुद्र यंत्र फिर हुआ काला, जांच की मांग तेज

मंदसौर भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में लगा चांदी का महारुद्र यंत्र बार-बार काला हो…

56 minutes ago