छत्तीसगढ़

CG : आंगनबाड़ी के कर्मचारियों ने प्रमोशन देने की मांग की

बेमेतरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रमोशन प्रक्रिया में अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि लंबे समय से कार्यरत सहायिकाओं को सरकार के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति नहीं दी जा रही है। आंगनबाड़ी प्रतिनिधियों का आरोप है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह नियम बनाया गया है कि किसी भी वार्ड में कार्यकर्ता पद खाली होने पर वहां की सहायिका को प्राथमिकता देते हुए प्रमोशन दिया जाना चाहिए लेकिन बेमेतरा जिले में इस नीति का पालन नहीं किया जा रहा। कुछ मामलों में नियमों की अवहेलना कर अन्य व्यक्तियों की नियुक्ति कर दी गई जिससे सहायिकाओं में रोष व्याप्त है।

प्रभावित सहायिकाओं ने मांग की है कि जिन वार्डों में कार्यकर्ता नियुक्ति में विसंगति या नियमों का उल्लंघन हुआ है उन नियुक्तियों को तत्काल निरस्त किया जाए और योग्य सहायिकाओं को उनका अधिकार दिया जाए। यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी है। सहायिकाओं ने कहा कि यह सिर्फ एक पद की बात नहीं बल्कि वर्षों की मेहनत और सम्मान की लड़ाई है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन…

राजनांदगांव : गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन…

राजनांदगांव , डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम परना में श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण के बीच…

28 seconds ago
राजनांदगांव : वार्डों में फीड बैक ले रही सर्वे टीम…

राजनांदगांव : वार्डों में फीड बैक ले रही सर्वे टीम…

राजनांदगांव | स्वच्छता सर्वेक्षण के ​लिए पहुंची टीम रोजाना वार्डों में पहुंचकर लोगों का फीड…

11 minutes ago
राजनांदगांव : 28 संस्था, ट्रस्ट का पोर्टल में पंजीयन नहीं…

राजनांदगांव : 28 संस्था, ट्रस्ट का पोर्टल में पंजीयन नहीं…

राजनांदगांव , जिलेभर में विभिन्न प्रकार की संस्था और ट्रस्ट के माध्यम से किसान सरकारी…

13 minutes ago
खाद गोदाम में बड़ी चोरी, 68 बोरी DAP लेकर फरार हुए बदमाश; डॉग स्क्वाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

खाद गोदाम में बड़ी चोरी, 68 बोरी DAP लेकर फरार हुए बदमाश; डॉग स्क्वाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

बालोद. मानसून अभी पहुंचा नहीं है, लेकिन किसान अपनी तैयारी में जुट गए हैं. ऐसे…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कॉलोनियों में सड़केंनहीं बनने से परेशानी…

राजनांदगांव : कॉलोनियों में सड़केंनहीं बनने से परेशानी…

राजनांदगांव , शहर की कईकॉलोनियों में अब तक सड़कों कानिर्माण नहीं हो पाया है। बारिश…

21 minutes ago
राजनांदगांव : सूखे पत्तों, पॉलीथिनसे पट रही नालियां…

राजनांदगांव : सूखे पत्तों, पॉलीथिनसे पट रही नालियां…

राजनांदगांव , मौसम में बदलावऔर अंधड़ चलने के कारण सूखेपत्ते और पन्नियां नालियों में पहुंचकर…

23 minutes ago