छत्तीसगढ़

CG : आंगनबाड़ी को साफ-सुथरा बनाने विशेष अभियान

महासमुंद अभियान के तहत जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी से जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, पालक, युवा वर्ग, बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं के माध्यम से आंगनबाड़ी को निर्मल किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र को साफ-सुथरा और संगठित बनाने के लिए तीन मुख्य भाग पर ध्यान केद्रित किया जा रहा है।

जिसमें- आंगनबाड़ी का परिसर जैसे प्रवेश द्वार, परिसर और बरामदे को साफ-सुथरा रखना। अंदर का कमरा – जिसमें फर्श को साफ रखना, खाद्य वस्तुओं को साफ रखना, उपयोगी सामाग्री खिलौने, पोस्टर, प्ले कार्ड आदि को रचनात्मक ढंग के व्यवस्थित करना और बच्चों की पहॅुंच में रखना एवं एक्सपायरी डेट की दवाओं आदि का निपटान करना आदि। रसोई एवं भण्डार कक्ष – खाद्य पदार्थ स्वास्थ्यकर हो यह सुनिश्चित करना, खाद्य वस्तुएॅं स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित हो।

अभियान के दौरान ग्राम सरपंच, पंचायत सचिव एवं जनभागीदारी के माध्यम से आंगनबाड़ी को साफ-सुथरा एवं व्यवथित बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि बच्चों को एक अनुकूल माहौल मिल सकें। इस अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान का नेतृत्व सरपंच एवं सचिव द्वारा किया जा रहा है। निर्मल आंगनबाड़ी अभियान के तहत गत दिवस बसना ब्लॉक के भंवरपुर सेक्टर एवं आकांक्षी ब्लाक पिथौरा सेक्टर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामुदायिक भागीदारी जिसमें सरपंच, सचिव, पंच, बच्चों के माता-पिता, युवाओं की सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से अपनी आंगनबाड़ियों को साफ स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

kgnews

Recent Posts

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

 जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…

48 minutes ago
बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…

60 minutes ago
सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…

1 hour ago
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…

1 hour ago
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…

1 hour ago
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…

1 hour ago