जशपुर। पत्थलगांव तहसील में इन दिनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिका की भर्ती हो रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों को स्थानीय होने की अनिवार्यता की गई है। लेकिन ग्राम पंचायत सरपंच पर आरोप है कि वे अपने चहेते अभ्यर्थी के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर दे रहे हैं। पत्थलगांव में ग्राम पंचायत जोराडोल सहित अनेक आंगनबाड़ी केंद्र में ऐसे ही मामले सामने आए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने नाराजगी जताई है।उन्होंने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे मामलों की सूक्ष्म जांच कर दोषी सरपंच के विरुद्ध भी दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में शासन के नियमों की अनदेखी कर अपात्र लोगों को फर्जी दस्तावेज से भर्ती करने के कई मामले सामने आए हैं। फर्जी दस्तावेज से शासकीय नौकरी देने की इन शिकायतों को सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि बेरोजगार महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाए।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…