छत्तीसगढ़

CG : आंधी-तूफान का अलर्ट नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोंडागांव में …

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 44-45 डिग्री वाली गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है. नौतपा के दूसरे दिन 8 जिलों में पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. एक बार फिर राजनांदगांव सबसे ज्यादा तपा. राजधानी रायपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अलगे तीन दिनों तक राहत के आसार नहीं, इसके बाद 3 डिग्री तक तापमान में कमी आ सकता है. राजनांदगांव में पड़ी सबसे ज्यादा गर्मी प्रदेश में मंगलवार को सबसे गर्म तापमान राजनांदगांव 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा बिलासपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 44.7 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 42.4 डिग्री सल्सियस, जगदलपुर में 42 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 27.6 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश के काफी जिलों में 44-45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा. उसके अगले दो दिन जरूर 2 से 4 डिग्री तक पारा कम होने की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ग्रीष्म लहर चल रही है. 29 मई से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन के साथ तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने व तेज हवा (40-50 केएमपीएच) की गति से चलने की संभावना है.

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय पर्वों से गायब रहना शिक्षक को पड़ा महंगा, संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

राष्ट्रीय पर्वों से गायब रहना शिक्षक को पड़ा महंगा, संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

लोरमी/मुंगेली. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी स्कूल से गायब रहना…

34 minutes ago
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़! सोनम की जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़! सोनम की जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

इंदौर देश को झकझोर कर रख देने वाले मेघालय के चर्चित ‘हनीमून मर्डर केस’ में…

40 minutes ago
चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से पूछा- माफिया अब तक क्यों नहीं रुके?

चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से पूछा- माफिया अब तक क्यों नहीं रुके?

ग्वालियर  देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने चंबल घड़ियाल सेंचुरी में चल रहे बड़े…

43 minutes ago
CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

रायपुर, जब हौसलों में उड़ान हो और सरकार की योजनाओं का साथ मिल जाए, तो…

1 hour ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…

1 hour ago
खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम…

2 hours ago