बिलासपुर में पुलिसवालों ने दबंगई दिखाते हुए आइसक्रीम वाले की सरेराह जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो बनाने वाले युवक और उसकी पत्नी को भी पुलिसवालों ने दबोच लिया और उनके साथ मारपीट की। अब मामला सामने आने पर SSP रजनेश सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं। लेकिन, सिटी कोतवाली CSP व IPS अक्षय साबद्रा ने जांच से पहले ही युवक को नशेड़ी बता कर पुलिसवालों का बचाव किया है। हालांकि, उन्होंने तथ्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मीडिया घरानों ने आइसक्रीम वाले की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर खबर प्रसारित किया। इसमें बताया गया कि 9 मई की रात आरक्षक टंकेश साहू और एक अन्य पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग पर निकले थे। तभी रात में आईसक्रीम ठेला लेकर अपने घर जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान उसका बाल पकड़कर पुलिसकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…