CG :‘आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम‘ के अंतर्गत बैकुंठपुर में होगा ‘संपूर्णता सम्मान समारोह‘ और ‘आकांक्षा हाट‘ का आयोजन

5 संकेतकों में 100 प्रतिशत सफलता, 60 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा 31 जुलाई को सम्मान

कोरिया , भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित ‘आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम‘ के तहत बैकुंठपुर विकासखंड में 31 जुलाई 2025 को दो प्रमुख आयोजन होंगे ‘संपूर्णता अभियान – सम्मान समारोह‘ तथा ‘आकांक्षा हाट‘ (वोकल फॉर लोकल) का शुभारंभ।

यह कार्यक्रम जिला पंचायत ऑडिटोरियम, बैकुंठपुर में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधानसभा के विधायक भईया लाल राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत बैकुंठपुर के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

संपूर्णता अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि
‘आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 जनवरी 2023 को लॉन्च किया गया था। कोरिया जिले का बैकुंठपुर विकासखंड इसमें शामिल है। जुलाई 2024 से सितंबर 2024 के बीच चलाए गए ‘संपूर्णता अभियान‘ के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं सामाजिक विकास से जुड़े 6 संकेतकों में से 5 संकेतकों पर 100 प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त की गई है।

इन संकेतकों में शामिल हैं
गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण, 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की मधुमेह और रक्तचाप की नियमित जांच, मृदा स्वास्थ्य कार्ड (सॉइल हेल्थ कार्ड) का वितरण एवं स्व-सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड्स प्रदान करना है।

जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए लगभग 60 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान लाभार्थियों द्वारा सफलता की कहानियां की प्रस्तुति, संस्कृतिक कार्यक्रम तथा कंगारू मदर बैग का वितरण जैसे आयोजन भी होंगे।

‘आकांक्षा हाट‘- वोकल फॉर लोकल का उत्सव
‘संपूर्णता अभियान’ की सफलता के साथ-साथ, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 31 जुलाई से 6 अगस्त तक कलेक्टरेट परिसर स्थित कोरिया मिलेट्स कैफ़े में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक ‘आकांक्षा हाट‘ का आयोजन किया जाएगा। इस हाट में स्थानीय स्व-सहायता समूहों और शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री की जाएगी। इस दौरान कोरिया का शुद्ध सोन शहद, सुगंधित चावल मोदक पोषक लड्डू, देसी अचार, पापड़, बड़ी सहित कई अन्य पारंपरिक उत्पाद शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से आग्रह की है कि वे इस हाट में सहभागी बनें, स्थानीय उत्पाद खरीदें और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करें। आप आएं और दूसरों को भी साथ लाएं वोकल फॉर लोकल बनें।

kgnews

Recent Posts

धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…

13 minutes ago
दुर्ग में गूंजी ‘मन की बात’, किसानों ने लिया जैविक खेती का संकल्प

दुर्ग में गूंजी ‘मन की बात’, किसानों ने लिया जैविक खेती का संकल्प

दुर्ग  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को…

15 minutes ago
प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…

33 minutes ago
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…

48 minutes ago
जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर. मृत महिला को कागजों में जीवित दर्शाकर उसकी जमीन का फर्जी सौदा करने और…

53 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के…

58 minutes ago