कोरबा। जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आकांक्षा इंटरप्राइजेज ऑटो पार्ट्स की दुकान में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर पर सीएसईबी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दुकान संचालक के अनुसार सवा करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा इंटरप्राइजेज ऑटो पार्ट्स की दुकान टीपी नगर स्थित प्लॉट नंबर 185 में संचालित है। दुकान संचालक सत्येंद्र केसरवानी ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे दुकान खोलकर पूजा पाठ किया। इसके बाद वह लगभग 12 बजे बच्चों को स्कूल से लेने जाने के लिए दुकान बंद कर निकला हुआ था। उसे फोन पर दुकान में आग लगने की जानकारी मिली।
सूचना के बाद वह दुकान पहुंचा, जहां धुंआ निकल रहा था और अंदर आग लगी हुई थी। शटर तोड़ कर अंदर देखा तो आधा सामान जल चुका था और आधा सामान जल रहा था। दुकान संचालक की माने तो शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लगी है। आग लगने के चलते उसे सवा करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान पर ऑटो पार्ट्स के जितने भी समान थे लगभग सब जल चुके थे।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…