CG : आज उमस ज्यादा, सुबह बदली छटने के बाद निकली धुप, शाम को बारिश का अलर्ट …
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके चलते लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा बालोद में 40.6 डिग्री, बिलासपुर में 40.3 डिग्री और राजधानी रायपुर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सक्ती में भी तापमान 39.1 डिग्री तक पहुंच गया।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला। बस्तर संभाग के जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। इन क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…