छत्तीसगढ़

CG : आत्मनिर्भर खेती की ओर मजबूत कदमरू कृषि विभाग ने सगरा और रापा के किसानों को वितरण किया निःशुल्क उन्नत बीज

एमसीबी / किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत सगरा एवं रापा में विशेष बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर दलहन योजना एवं जैविक खेती मिशन के अंतर्गत पात्र किसानों को उड़द, अरहर, तिल एवं जीराफूल धान के गुणवत्तायुक्त बीज निःशुल्क वितरित किए गए।
ग्राम पंचायत सगरा में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया। कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताया कि गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी, खेती की लागत कम होगी तथा किसानों की आय में भी सकारात्मक बढ़ोतरी होगी। साथ ही जैविक खेती को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले।


इसी प्रकार ग्राम पंचायत रापा में भी बड़ी संख्या में किसानों को अरहर, उड़द, तिल एवं जीराफूल धान के बीज निःशुल्क वितरित किए गए। इस अवसर पर किसानों को कृषक उन्नति योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए फसल बीमा कराने, प्राकृतिक आपदाओं से फसल सुरक्षा तथा शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से खरीफ फसलों की तैयारी, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती, जल संरक्षण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सगरा एवं रापा के सरपंच, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने निःशुल्क बीज वितरण एवं कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें खरीफ सीजन की खेती के लिए समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हुए हैं और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ भी मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग गुणवत्तापूर्ण…

25 minutes ago
टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र…

35 minutes ago
बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश…

1 hour ago
स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

1 hour ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

2 hours ago
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

2 hours ago