जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक तथा पोस्ट-मैट्रिक बालक-बालिका छात्रावासों एवं आश्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया 16 जून 2026 से प्रारंभ होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं संबंधित छात्रावास, आश्रम के अधीक्षक अथवा अधीक्षिका से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश हेतु जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पिछली कक्षा की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा दूरी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। छात्रावास में दी जाने वाली सभी सुविधा पूर्णतः निशुल्क है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
मोहला मानपुर चौकी। जिले के अम्बागढ़ चौकी ब्लाक के शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से…
कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…
सूरजपुर । रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकर बंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया…
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे एक…
रायपुर/दिल्ली। देश में एक तरफ कई राज्यों में बारिश के संकेत हैं, तो दूसरी ओर…