CG : आदिवासी अंचलों में बेटियों के सशक्तिकरण की नई इबारत

धरती आबा संतृप्ति शिविर के माध्यम से 350 बालिकाओं के खुले सुकन्या समृद्धि खाते

रायपुर, छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल मोहला-मानुपर-अम्बागढ़- चौकी जिले में बेटियों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के सभी 29 सेक्टर मुख्यालयों में आयोजित धरती आबा संतृप्ति शिविरों के माध्यम से कुल 350 आदिवासी बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। यह पहल जिला प्रशासन  और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से साकार हुई।

जिला कलेक्टर ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत अब तक जिले में 7500 से अधिक बालिकाओं के सुकन्या खाते खोले जा चुके हैं, जो बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का ठोस प्रमाण है। विशेष बात यह रही कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि को कई माताओं ने अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या खाते में प्रारंभिक निवेश के रूप में उपयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि यह सिर्फ खाता खोलने की औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह बेटियों को लेकर सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रभावशाली पहल है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र बालिका इस योजना से वंचित न रहे।

इस पहल से न केवल जनजातीय समुदाय में बेटियों के भविष्य को लेकर जागरूकता बढ़ी है, बल्कि यह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे राष्ट्रीय अभियानों को स्थानीय स्तर पर सशक्त आधार भी प्रदान कर रही है। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का यह उत्कृष्ट उदाहरण आने वाले समय में अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक मॉडल बन सकता है। यह पहल यह दर्शाती है कि जब प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जनभागीदारी मिलती है, तो विकास की किरणें समाज के सबसे दूरस्थ हिस्सों तक भी पहुंचती हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

CG : मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…

2 minutes ago
CG : इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

CG : इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

रायपुर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा बीजापुर जिले के ग्राम…

7 minutes ago
CG : समय पर खाद-बीज मिलने से किसान लालूराम बघेल की खेती हुई आसान

CG : समय पर खाद-बीज मिलने से किसान लालूराम बघेल की खेती हुई आसान

प्रशासन की सक्रिय व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत   रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

10 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत उत्कृष्ट निजी स्कूलों में मिलेगी कक्षा 12वीं तक मुफ्त शिक्षा

CG : मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत उत्कृष्ट निजी स्कूलों में मिलेगी कक्षा 12वीं तक मुफ्त शिक्षा

20 जून तक आवेदन आमंत्रित,05 जुलाई को होगी चयन परीक्षा जगदलपुर, राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री…

19 minutes ago
प्राकृतिक खेती और मिलेट्स को मिलेगा बढ़ावा देने दंतेवाड़ा जिले में खेत बचाओ अभियान

प्राकृतिक खेती और मिलेट्स को मिलेगा बढ़ावा देने दंतेवाड़ा जिले में खेत बचाओ अभियान

रायपुर,   छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और लोगों…

20 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026 : जिले में 41 समाधान शिविरों के माध्यम से कुल 35 हजार 470 आवेदन मिले

CG : सुशासन तिहार 2026 : जिले में 41 समाधान शिविरों के माध्यम से कुल 35 हजार 470 आवेदन मिले

70 प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण, शेष आवेदनों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा सुशासन…

22 minutes ago