CG : आम तोड़ने पर बच्चे को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में …

बलौदा बाजार: जिले में एक मासूम बालक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंबुजा अडानी सीमेंट कंपनी में कार्यरत सुरक्षा गार्ड बच्चे को उठाकर जमीन पर पटकते हुए दिख रहा है। घटना के बाद पीड़ित बालक के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर और SP को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया है।

परिजनों के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। पीड़ित के बड़े भाई कार्तिक साहू ने बताया कि उनका छोटा भाई आम तोड़ रहा था, तभी कंपनी के गार्ड ने उसे पकड़कर बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें शिकायत दर्ज नहीं कराने की धमकी दी गई, जिससे परिवार डरा हुआ था।

हालांकि, बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना में घायल बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में प्राथमिक सूचना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर और एसपी को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पीड़ित बालक के समुचित इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों को भी निर्देशित किया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई सामने आती है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

4 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

5 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

5 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago