बीजापुर में देर रात सरकारी आवासीय गर्ल्स पोर्टा केबिन में भीषण आग लग गई। वहां मौजूद 305 बच्चियों को रेस्क्यू किया गया। इस दौरान आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही घंटों में पूरा पोर्टाकेबिन जलकर खाक हो गया। इस रेस्क्यू के दौरान एक बच्ची के लापता होने की बात भी सामने आई है।
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी बच्चियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए पोर्टाकेबिन का निर्माण किया गया था। जिसमें पहली से लेकर आठवीं तक कि बच्चियों को पढ़ाया जाता है। बीती रात को बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के चिंताकोन्टा केबिन में करीब 305 बच्चियां सो रही थीं। अचानक से वहां आग लग गई। आग लगने से वहां हड़कंप मच गई, ग्रामीणों के साथ ही वहां की स्थानीय टीम ने बच्चियों को बचाने का काम शुरू कर दिया।
आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया और बच्चियों को बचाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इसी कैंपस में एक चार साल की बच्ची लिप्सा भी चार दिनों से अपनी बुआ मंजुला के साथ वहां रुकी हुई थी, लेकिन इस आगजनी में वही 4 वर्षीय बच्ची लापता हो गई, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी लगने के बाद से आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची है।
सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी -बड़ी आंत, पेशाब की…
दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी मिशन अमृत के…
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…