CG : इंस्टाग्राम यूजर गिरफ्तार, महिला को कर रहा था बदनाम …

दुर्ग। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध के इस मामले में पीड़िता ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई की गई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी राधेलाल माहरा इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। पीड़िता के स्वीकार करने के बाद आरोपी ने उससे बातचीत शुरू की। आरोपी ने बाद में व्हाट्सएप पर पीड़िता से संपर्क किया और उसे अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से एडिट किया और उन्हें इंस्टाग्राम और मैसेज के जरिए वायरल करने की धमकी देता था।

आरोपी लगातार मैसेज में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। वह पीड़िता की तस्वीरों को अश्लील फोटो के साथ वायरल कर रहा था। शुरुआत में आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि उसकी मांगें पूरी नहीं की तो वह और तस्वीरें वायरल कर देगा। पीड़िता ने आरोपी की मांगे पूरी करने से मना कर दिया। पुलिस ने इस गंभीर मामले में आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को बालोद जिले के ग्राम कोहगाटोला से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने तीन अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर यह अपराध किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चैटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

5 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

5 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

5 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

5 hours ago