छत्तीसगढ़

CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

बिलासपुर। पेंडारी में रहकर खेती किसानी करने वाले एक व्यक्ति के बेटे को उसके ही दोस्त घर से बुलाकर ले जाते हैं। दूसरे दिन रात 11 बजे मोबाइल पर बताते हैं कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। जब तक माता-पिता अस्पताल पहुंचते हैं उनके बेटे की मौत हो जाती है। अब मां-बाप थाने का चक्कर लगाकर मामले की जांच का गुहार लगा रहे हैं। वहीं, थाने में तैनात मुंशी और अन्य लोग उन्हें दूसरे जिले का मामला बताकर लौटा दे रहे हैं।

सकरी क्षेत्र के पेंडारी में रहने वाले अजय सिंह(50) गांव में खेती किसानी करते हैं। उनका बेटा अरविंद सिंह ट्रांसपोर्टिंग काम करता था। अजय सिंह ने बताया कि 22 जून की शाम करीब छह बजे अरविंद को उसका दोस्त तरुण सिंह घर से लेकर गया। उन्होंने बिल्हा मोड़ के पास ट्रक का काम कराया। दूसरे दिन रात नौ बजे तक अरविंद वापस नहीं आया। तब परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर काल किया। इस दौरान अरविंद ने एक घंटे के भीतर घर आने की बात कही। उसने हेमंत सिंह और अजय शर्मा के साथ होना बताया था।उसने कोरबा में होना बताया था।

रात 11 बजे तक घर नहीं आने पर उसकी मां छोटी सिंह ने फिर से मोबाइल पर काल किया। तब अजय शर्मा ने काल रिसिव किया। उसने बताया कि अरविंद कार के सामने कूद गया। इसके कारण उसे चोट आई है। उसने मस्तूरी के पास होने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। रात करीब एक बजे अजय अपनी पत्नी को लेकर तोरवा स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। तब तक अरविंद की मौत हो गई थी। इस दौरान अरविंद के साथी वहां से भाग निकले थे। पिता और परिवार के लोगों ने पीएम कराया। इसके बाद शव लेकर मंडला चले गए। जहां से लौटने के बाद वे तोरवा थाने पहुंचे। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूरा मामला अकलतरा क्षेत्र का होने की बात कहते हुए उन्हें वापस लौटा दिया। इसके बाद वे अकलतरा थाना पहुंचे। जहां पूरे मामले की जानकारी देकर शिकायत की है।

अजय सिंह ने बताया कि अरविंद ट्रांसपोर्ट का काम करता था। अजय शर्मा उसकी ट्रक को किराए पर चलाता था। लेनदेन को लेकर अरिवंद ने अजय से कई बार मारपीट की है। वहीं, हेमंत सिंह से भी अरविंद का विवाद हुआ था। अजय सिंह ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अजय और हेमंत ने ही साजिश के तहत काेरबा ले जाकर अरविंद की हत्या की है। अरविंद के भाई जय सिंह ने बताया कि पंचनामा पीएम के दौरान अजय शर्मा और हेमंत सिंह गोलमोल बातें कर रहे थे। इस दौरान अजय सिंह के पैर में चोट थी। जब अरविंद के परिवार वालों ने उससे इस संबंध में पूछताछ की तब वहां मौजूद तोरवा थाने के पुलिसकर्मी ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा। साथ ही अरविंद के परिवार वालों को धमकाया भी। अब अरविंद के परिवार वाले इस पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

38 minutes ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

40 minutes ago
नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास

नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास

रायपुर  नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

50 minutes ago
पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में विकास और सुशासन का नया दौर…

58 minutes ago
आपदा प्रबंधन में जेंडर संवेदनशीलता की दिशा में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास

आपदा प्रबंधन में जेंडर संवेदनशीलता की दिशा में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास

भोपाल आपदा प्रबंधन को अधिक समावेशी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश ने…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

1 hour ago