CG : एक्सीडेंट में हार्वेस्टर ऑपरेटर की मौत ...
छत्तीसगढ़/कटनी। जिले के ढीमरखेड़ा इंद्रा कालोनी के पास देर रात हार्वेस्टर और बाइक में टक्कर से बाइक सवार छत्तीसगढ़ के हार्वेस्टर ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान होरीलाल पिता अशोक बघेल उम्र 26 वर्ष ग्राम मोहतरा देऊर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। घटना में बाइक सवार झिन्ना पिपरिया गांव के विपिन श्रीवास्तव भी घायल हुआ है जिसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भिजवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं कटाई चल रही है जिसमें दूसरे प्रदेशों से हार्वेस्टर वाहनों में प्रतिद्वंदिता मची रहती है और आए दिन घटनाएं होती रहती है। देर रात हुई घटना में ग्रामीणों ने हार्वेस्टर चालक को पकड़ कर डायल 112 के हवाले किया था। ग्रामीणों ने बताया इस स्थान पर आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की हैं। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्टाफ पहुंचा था। घायल को तत्काल 112 की मदद से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया था जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है उनके आने के बाद पीएम करवाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
मोहला | छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर…
मोहला | वनांचल मोहला के शिक्षक मक्खन साहू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक…
कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में…
जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…
डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…
डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…