उत्तर बस्तर कांकेर , जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 जनवरी को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 181 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, फायर मेन के 20 पद, फुड पेकिंग के 25, हैवी वाहन चालक के 10, होम केयर टेकर के 50 और शिक्षक प्रायमरी, मिडिल, हायर सेकेण्डरी स्कूल, स्पोर्टस् के 26 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर ई-रोजगार के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
कोण्डागांव । जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पिटेचुवा के प्रगतिशील किसान दुखा राम मरकाम…
दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में राहत एवं पुनर्वास, सड़क…
विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका रायपुर, राज्यपाल रमेन…
कोण्डागांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…
रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों…
भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली…