छत्तीसगढ़

CG : एसडीएम ने किया अनाज भण्डारण केन्द्र के गोदाम का निरीक्षण

दंतेवाड़ा। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जयंत नाहटा ने गुरुवार को चितालंका बाईपास रोड स्थित शासकीय अनाज भण्डारण केन्द्र( FCI) गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाक रजिस्टर भण्डारित अनाज के रखरखाव को देखा तथा अनाज वितरण में सबसे पुराने लाटों का वितरण पहले करने के निर्देश दिए ताकि भण्डार गृह में बहुत समय तक पुराने लाट न रहे और आमजनों को नए चावल को आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा उन्होंने समय-समय पर क्वालिटी इंस्पेक्टर को नियमित रूप क्वालिटी चेक करने तथा गोदाम में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित रखने को भी कहा साथ ही उन्होंने खाद्यान्न  सुरक्षा के लिए भण्डार गृह में निर्धारित सुरक्षा मानकों अनुसार दवाइयों का प्रयोग करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात् एसडीएम द्वारा निरीक्षण के क्रम में केंद्रीय विद्यालय का भी दौरा किया गया। यहां उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा सभी केन्द्रीय विद्यालयों को पीएम स्कूल घोषित किए जाने के फलस्वरूप दिये जाने वाले लाभ-सुविधाओं को छात्रों को प्रदाय करने का निर्देश देते हुए विद्यालय के प्राचार्य को छात्र-छात्राओं हेतु खेल मैदान को ठीक करके उपयोग एवं खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

4 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

5 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

6 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

6 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

6 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

7 hours ago