छत्तीसगढ़

CG : ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का समापन

कोरिया। जि़ला शतरंज संघ के द्वारा रामानुज स्कूल प्रांगण में आयोजित कोरिया ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह जी करकमलों द्वारा आरम्भ हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने खिलाडि़यों को सम्बोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया, साथ ही अपेक्षा किया कि आने वाले दिनों में हमारे जि़ला से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल कर देश एवं प्रदेश का मान बढ़ाएंगे उन्होंने पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया, उल्लेखनीय है पहली बार आयोजित रैपिड शतरंज स्पर्धा में कुल 63 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया अंतरराष्ट्रीय स्विस लीग पद्धति से आयोजित उक्त स्पर्धा 7 चक्रों में सम्पन्न हुआ, अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे,सीनियर वर्ग में प्रथम,हसनैन अली द्वितीय, अजय गुप्ता तृतीय, परवेज अंसारी चतुर्थ, अंसारूल हक पंचम, रासिद्ध रसीद छठवाँ,शरद खलखो सातवाँ,शिवहरी आठवाँ,कृष्णा गुप्ता नवमा, मुर्शिद दसवाँ,सुरेंद्र इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम, फरहीन द्वितीय,आफरीन तृतीय, दीपा साहू चतुर्थ,सबीना खान पंचम, सौम्या बंसरिया छठवाँ, रिज़वान शबा तथा बालक वर्ग में प्रथम, अलभ्य कुमार द्वितीय, अभिनंदन तृतीय, प्रथम बड़ेरिया चतुर्थ, अक्षत गुप्ता पंचम, ईशान अहमद रहे, समापन समारोह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह दद्दा ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज गुप्ता, आशीष गुप्ता मंच पर उपस्थित रहे अपने उदबोधन के दौरान मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र सिंह ने शतरंज खेल की महिलाओं पर प्रकाश डालते हुए इस खेल के अनगिनत लाभ गिनाये और खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ाया,अंत मे विजेता खिलाडि़यों नगद पुरस्कार, ट्राफी, और मेडल देकर सम्मानित किया गया,प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन करवाने में पूर्व महिला छत्तीसगढ़ शतरंज चैंपियन मिस अंजुम का सराहनीय योगदान रहा, प्रतियोगिता के संचालक अब्दुल शमीम के साथ आनंद तिवारी, डॉ विजय जांगड़े, शिवहरी का भरपूर योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

7 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

7 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

8 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

8 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

8 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

8 hours ago