छत्तीसगढ़

CG : कबाड़ी गोदाम में पुलिस की छापेमारी, तीन ट्रक और चोरी का कबाड़ जब्त

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बार फिर कुरुद गोकुल धाम स्थित ललित कबाड़ी के गोदाम में छापेमारी की है। पुलिस ने यहां से तीन ट्रकों में चोरी का माल जब्त किया है। पुलिस ने ललित कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कार्रवाई जारी है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने देर रात जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ललित कबाड़ी के गोदाम में छापा मारने के निर्देश दिए थे। उन्होंने निर्देश दिया कि इस बार ये खबर लीक नहीं होनी चाहिए और ललित कबाड़ी फरार नहीं होना चाहिए। एसपी के निर्देश पर एसीसीयू की टीम छापा मारने पहुंची। टीम ने देर रात जामुल पुलिस को भी बुलाया। इसके बाद दोनों पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने बड़े ही गोपनीय तरीके से ललित कबाड़ी के ऊपर छापा मार कार्रवाई की है। किसी को पता ना चले इसलिए कार्रवाई देर रात 12 बजे के बाद की गई। पुलिस की टीम ललित कबाड़ी के गोकुल नगर जामुल स्थित गोदाम में अचानक पहुंची। टीम ने देखा कि वहां रात में गाड़ियों को काटने का काम चल रहा था। पुलिस ने तुरंत गोदाम को चारों तरफ से घेर लिया। ललित कबाड़ी के गोदाम से अवैध रूप से रखा गया भारी मात्रा में भिलाई स्टील प्लांट का सरिया, रेलवे एवं अन्य उद्योगों से चोरी किए गए लोहे लोहा, एंगल और गाड़ियों के पार्ट्स को तीन ट्रकों मे लोड किया जा रहा था। पूरे कबाड़ को जिले से बाहर भेजने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने पूरे अवैध कबाड़ को जब्त कर लिया है। ललित कबाड़ी के यहां पुलिस ने कई बार बड़ी रेड मारी। उसके सुपेला और जामुल थाना क्षेत्र के कबाड़ के अड्डे को सील किया, लेकिन ललित कबाड़ी उनकी पकड़ में नहीं आता था। इस बार पुलिस ने इतने चुपचाप तरीके से रेड मारी की उन्हें वहां ललित कबाड़ी भी मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके सामने चोरी की लोहा काटकर उसे कबाड़ में तब्दील किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक किसी ने एसपी दुर्ग से शिकायत की थी कि ललित कबाड़ी चोरी की गाड़ियों को खरीदता है और उन्हें अपने गोदाम में काटकर दूसरे ट्रकों में लोड करके भेज देता है। इसी के चलते पुलिस ने उसके ठिकाने में औचक रेड मारी। रेड के दौरान मौके से तीन ट्रकों में लोड कबाड़ जब्त किया गया। जब्त किए गए कबाड़ की कीमत लाखों में है। पुलिस जिस कबाड़ को चोरी का बता रही है। उसे ललित कबाड़ी हर बार छुड़ाकर ले जाता है। दो महीने पहले भी दुर्ग सीएसपी चिराग जैन और एसीसीयू की टीम ने यहां छापेमारी की थी। दो ट्रक चोरी का कबाड़ जब्त किया गया था। पूरे गोदाम को सील किया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर ललित कबाड़ी ने उस कबाड़ का बिल देकर उस कबाड़ को ना सिर्फ छुड़ाया बल्कि अपनी अवैध कबाड़ की दुकान को भी धड़ल्ले से चलाने लगा था।

kgnews

Recent Posts

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

1 minute ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

7 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

12 minutes ago
CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…

13 minutes ago
‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…

20 minutes ago
CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…

28 minutes ago