छत्तीसगढ़

CG : कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी पड़ी. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली, राजनांदगांव समेत 10 शहर में लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया.10 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं इस बार की गर्मी में रायपुर में पहली बार दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. आज भी राजधानी में इसी के करीब पारा पहुंचने की संभावना है. हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमी की एंट्री होने से मौसम में बदलाव हो सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आया. अगले 3 दिनों बाद छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है. सोमवार को सक्ती में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री, बेमेतरा में 44.8 डिग्री, जांजगीर-चांपा में 44.4 डिग्री, कबीरधाम में 44.4 डिग्री, गरियाबंद में 43.6 डिग्री, महासमुंद में 43.4 डिग्री, कोरबा में 43.2 डिग्री, सरगुजा में 42.8 डिग्री, रायगढ़ में 42.8 डिग्री, बलरामपुर रामानुजगंज में 41.7 डिग्री, जशपुर में 41.5 डिग्री और सूरजपुर में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर और जिलों में एक दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. इन इलाकों में अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

kgnews

Recent Posts

CG : समाधान शिविर में चंद मिनटों में बना लर्निंग लाइसेंस तो खिल उठा युवा अखिलेश का मन

CG : समाधान शिविर में चंद मिनटों में बना लर्निंग लाइसेंस तो खिल उठा युवा अखिलेश का मन

आबादी पट्टा मिला तो दिया मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद महासमुन्द मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन…

3 minutes ago
CG : बागेश्वर बाबा से भूपेश बघेल ने की मांग, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम भी कम कराकर दिखाएं …

CG : बागेश्वर बाबा से भूपेश बघेल ने की मांग, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम भी कम कराकर दिखाएं …

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…

4 minutes ago
CG : आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जून तक

CG : आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जून तक

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28…

10 minutes ago
CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों…

13 minutes ago
CG : किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव करने कलेक्टर ने की अपील

CG : किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव करने कलेक्टर ने की अपील

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव…

15 minutes ago
CG : बिलासपुर-तखतपुर रोड में एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत …

CG : बिलासपुर-तखतपुर रोड में एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत …

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में आज सुबह एक बाइक सवार की मौत हो…

18 minutes ago