कबीरधाम जिले में एक बार फिर से गजराज पहुंच गए। सोमवार-मंगलवार की रात 12.30 बजे पंडरिया ब्लॉक के नरसिंहपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया। करीब 5 से 6 घरों को नुकसान पहुंचाया। गांव में हाथी की एंट्री होने के बाद लोगों को रात के समय गांव छोड़ना पड़ा।
लेकिन जैसी सुबह हुई तो मंगलवार को गांव वापस आए। तब तक कई घर में नुकसान हुआ था। राहत की बात है कि किसी भी व्यक्ति को कुछ भी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के दल में कुल 6 हाथी थे। ये एमपी-सीजी बॉर्डर में एक्टिव है।
पिछले एक सप्ताह से अचानकमार अभयारण से हाथियों ने एमपी के करंजिया से प्रवेश करते हुए छत्तीसगढ़ के गांव में प्रवेश किया है। बीते 11 नवंबर को सीजी के ग्राम भेल्की में देखा गया था। अब इसके बाद बढ़ते हुए 21 नवंबर की नरसिंहपुर तक पहुंच गए हैं। वर्तमान में हाथी गन्ना के खेत में घुस गए है। मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…