छत्तीसगढ़

CG : कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह का छिंदगढ़ दौरा

रायपुर, 22 मई 2025

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह का छिंदगढ़ दौरा

बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने गुरुवार को सुकमा जिले के छिंदगढ़ पहुंचकर वहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और बालगृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अस्पताल में बिजली, जनरेटर, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जानी। इसके अलावा दवाओं की उपलब्धता, पैथोलॉजी, एक्स-रे जांच, संस्थागत प्रसव और आपातकालीन सेवाओं के संचालन की भी समीक्षा की।

कमिश्नर श्री सिंह ने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने पुरुष वार्ड में भर्ती पोड़ीयामी नंदा और महिला वार्ड में भर्ती वंशिका से इलाज और भोजन की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बालगृह छिंदगढ़ का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों की देखभाल, शिक्षा, काउंसलिंग और कौशल विकास से जुड़ी जानकारी ली। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के समग्र विकास के लिए सतत और सकारात्मक प्रयास किए जाएं। उन्होंने स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से संचालित इस संस्था की व्यवस्थाओं को नियमित रूप से जांचने और बेहतर करने के निर्देश भी दिए।

कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं और बच्चों की देखभाल सरकार की प्राथमिकता में है और इनसे जुड़े हर पहलू पर गंभीरता से काम होना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम श्री सूरज कश्यप सहित स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

1 hour ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

1 hour ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

2 hours ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

2 hours ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

3 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

3 hours ago