कोरबा । जिले में चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं. चोरों ने एडिशनल एसपी (ASP) और सेना में कर्नल के ठेकेदार भाई के घर में सेंधमारी की है. चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे और घर में रखी चांदी की मूर्तियां, सोने के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में अग्रोहा भवन के पीछे स्थित श्याम गोयल के आवास पर हुई है. ASP
जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा गोयल दूसरे जिले में पदस्थ हैं और उनके भाई श्याम गोयल, जो एक ठेकेदार हैं. वे परिवार के साथ बाहर गए हुए थे. जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने घर से 2 लाख 50 हजार रुपये की सोने और चांदी की मूर्तियों के साथ-साथ नगदी रकम चोरी कर ली है. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है. बता दें कि चोरी की ये घटना कोतवाली थाना के पीछे महज 700 मीटर की दूरी अग्रोहा भवन के पीछे हुई है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल कर चोरों की पहचान की कोशिश में जुटी हुई है.
भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा…
भोपाल मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति…
भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भोपाल जिले के ऐतिहासिक महत्व वाले जगदीशपुर में …
इंदौर इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग हिस्सों तक…
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…